जौनपुर धारा,खुटहन। स्थानीय क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता का गत मार्च माह में अपहरण कर जान से मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करने के संप्रदाय विशेष के आरोपित को थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।उक्त गांव निवासी यादव बिरादरी की एक महिला ने 17मार्च को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 22वर्षीय विवाहिता पुत्री को सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौली बाजार निवासी मोहम्मद कैफ खान 13मार्च की शाम को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका है। थाना पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई। पुलिस का दबाव बढ़ने पर आरोपित ने युवती को छोड़ दिया। वह पांच दिन बाद घर लौट आई। उसने बयान दिया कि अपहरण करने के बाद मोहम्मद कैफ खान ने जान से मार डालने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस मुकदमे में दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने की धाराएं बढ़ाकर आरोपित की सरगर्मी से तलाश में जुट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम की टीम ने शनिवार को मिले सुराग पर पटैला बाजार में घेराबंदी कर वांछित मोहम्मद कैफ खान को गिरफ्तार कर लिया। जरूरी लिखापढ़ी कर चालान कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआइ हरि शंकर यादव व कांस्टेबल राजेश कुमार यादव रहे।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
विवाहिता का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

Previous article
Next article

