Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविवाद के चलते नहीं हो पा रहा है ऋषि तालाब का सौंदर्यीकरण

विवाद के चलते नहीं हो पा रहा है ऋषि तालाब का सौंदर्यीकरण

  • पौराणिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है तालाब
  • तालाब में जाता है नालियों का गंदा पानी

जौनपुर धारा, खेतासराय। पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नगर का ऋषि तालाब उपेक्षा का शिकार हो गया है। ऋषि तालाब का सौंदर्यीकरण न कराए जाने से नाली का गंदा पानी तालाब में जाता है। इस तालाब का सौंदर्यीकरण न कराए जाने का कारण नगर प्रशासन विवादित होना बता रहा है। नगर में खुटहन रोड के किनारे स्थित ऋषि तालाब पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। बताया जाता है कि कभी ऋषि अंगिरा इसी तालाब के किनारे रहते थे। उस समय इसका नाम रिखितासर था। बाद में यह नाम संशोधित होकर खेतासराय में बदल गया। रिखितासर तालाब ऋषि तालाब के नाम से कहा जाने लगा। ऋषि तालाब के किनारे एक भव्य शिव मंदिर है जहां लोग पूजा करने जाते हैं। पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के बावजूद ऋषि तालाब उपेक्षा का शिकार हो गया। पूरा तालाब जलकुंभी से पट गया है। तालाब में गंदगी का अंबार लगा है। जल निकासी की सुविधा न होने से नालियों का गंदा पानी इसी तालाब में जाता है। तालाब के सौंदर्यीकरण के बारे में पूछे जाने पर ईओ डा. रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ऋषि तालाब विवादित होने के चलते सौंदर्यीकरण नहीं हो पा रहा है।

Share Now...