Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

छितौना गांव में आयोजित हुई सम्मान समारोह

कबड्डी खिलाड़ी उदित यादव को किया गया सम्मानितजौनपुर। केराकत क्षेत्र के छितौना गांव में स्थित पानी टंकी परिसर में बुधवार को ग्राम प्रधान ममता...
Homeमनोरंजनविनोद खन्ना की बेटी श्रद्धा की सादगी देख फैंस हुए फिदा

विनोद खन्ना की बेटी श्रद्धा की सादगी देख फैंस हुए फिदा

विनोद खन्ना की जिंदगी काफी उतार चढ़ाव भरी रही। उन्होंने दो शादियां की। उनके बेटे राहुल और अक्षय खन्ना के बारे में तो आप जानते ही हैं। आज हम आपको उनकी बेटी श्रद्धा दिखाने जा रहे हैं।

बॉलीवुड में 70और 80के दशक में अपनी दमदार एक्टिंग और हैंडसम पर्सनैलिटी की वजह से छा जाने वाले एक्टर विनोद खन्ना को उनके फैंस आज भी याद करते हैं। इस हैंडसम हंक पर उस जमाने में लाखों लड़कियां मरती थीं। विनोद ने अपने अंदाज से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था और कई बेहतरीन फिल्में दीं। हालांकि विनोद खन्ना ने करियर के पीक पर सिनेमा को अलविदा कह कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने अचानक संन्यास लेने का फैसला ले लिया और आश्रम में रहने चले गए। विनोद खन्ना की जिंदगी काफी उतार चढ़ाव भरी रही। उनके बेटे राहुल और अक्षय खन्ना के बारे में तो आप जानते ही हैं। आपको बता दें कि विनोद खन्ना की पहली पत्नी का नाम गीतांजलि था। राहुल और अक्षय इन्हीं के बेटे थे। इसके बाद कविता से विनोद खन्ना ने दूसरी शादी रचाई। कविता से भी एक्टर को दो बच्चे हुए, जिनका नाम श्रद्धा और साक्षी खन्ना है। विनोद खन्ना की बेटी श्रद्धा की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वे अपनी मां कविता और भाई साक्षी के साथ दिखाई दे रही हैं। पीछे विनोद खन्ना की भी फोटो नजर आ रही है, जिस पर फूल माला चढ़ी हुई है. बता दें, यह फोटो तब की है, जब एक्टर इस दुनिया को अलविदा कह गए थे और बाद में उनके लिए प्रार्थना सभा रखी गई थी। विनोद खन्ना ओशो आचार्य रजनीश से बेहद प्रभावित थे और अक्सर शूटिंग के दौरान भी उनके वीडियोज देखा करते थे। जब विनोद खन्ना की मां का निधन हुआ तो वो परेशान रहने लगे और बुरी तरह टूट गए। 1982में एक्टर ने एक ऐसा फैसला लिया, जिससे उन्होंने सभी को हैरान कर दिया। विनोद ने फिल्मों से संन्यास ले लिया और देश से बाहर ओशो के आश्रम में रहने चले गए। ओशो के आश्रम में 5 साल का समय बिताने के बाद साल 1987 में विनोद ने वापसी की और फिर से बॉलीवुड में सक्रिय हुए. उन्होंने फिल्म इंसाफ में काम किया, लेकिन ये कुछ खास चली नहीं।

Share Now...