Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आवेदन को स्वीकृत एवं वितरित करने का डीएम ने दिया निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र द्वारा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जौनपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम...
Homeअपना जौनपुरविधि में 52, विधि (अर्थशास्त्र) में 08अभ्यर्थी हुए शामिल

विधि में 52, विधि (अर्थशास्त्र) में 08अभ्यर्थी हुए शामिल

  • सहायक आचार्य (संविदा) भर्ती परीक्षा संपन्न

जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सहायक आचार्य भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग मंगलवार को संपन्न हो गई। परीक्षा में विधि विषय के लिए 52अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि विधि (अर्थशास्त्र) विषय में 08 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई तथा निर्धारित समय पर प्रश्नपत्र वितरित किए गए। संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में संपन्न कराई गई, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह परीक्षा नियंत्रक के साथ स्वयं परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा अभ्यर्थियों से संवाद कर परीक्षा की पारदर्शिता एवं सुविधा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।  परीक्षा के केंद्राध्यक्ष डॉक्टर अमरेंद्र सिंह ने कहा कि परीक्षा में विधि विषय के लिए 52 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि विधि (अर्थशास्त्र) विषय में 08 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।

Share Now...