Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरविधिक साक्षरता जागरूकता शिविर नशा विरूद्घ किया गया जागरूक

विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर नशा विरूद्घ किया गया जागरूक

जौनपुर। मंगलवार को विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में बीआरपी इण्टर कॉलेज जौनपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपर सत्र एवं जनपद न्यायाधीश तृतीय प्रशांत कुमार सिंह ने प्राधिकरण एवं दवाओं के दुरुपयोग के बारे में विस्तार से सारगर्भित जानकारी देते हुए प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली नि:शुल्क सेवाओं का लाभ उठाने और हर प्रकार के नशा से और दवाओं के दुरुपयोग से बचने के लिए विस्तार के समझाया गया। उन्हेाने बताया कि किस तरह से छोटे बच्चे और किशोर आयु के लोग नशा और गलत दवाओं के सेवन के उत्सुकता से और बड़ों की देखा देखी अभ्यस्त हो जाते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशा से बचने के लिए और इस बारे में जागरूकता फैलाने का भी आवाहन किया। इसी क्रम में तहसीलदार नगर सौरभ कुमार, डॉ.दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल, अनुराग चौधरी असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल, रजत पांडे ड्रग, इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार यादव, पैनल लॉयर नीरज श्रीवास्तव, नगर शिक्षा अधिकारी चंदन राय, बाल संरक्षण अधिकारी ने विस्तार से प्रशासन के इस संदर्भ में की जा रही कार्यवाही मध्यस्थता और डिफेंस सिस्टम औषधीय के उपयोग व दुरुपयोग महिलाओं और बालकों के अधिकार-कर्तव्य और शासन प्रशासन पुलिस के नि:शुल्क सेवाओं और मोबाइल नंबरों के बारे में मध्यस्थता सहित सुलह समझौता के बारे में विस्तार से समझाया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र-छात्रा उपस्थित रहें।