Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिना अनुमति चल रहा था ऑपरेशन, वंदना पॉलीक्लिनिक सीज

केराकत। स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बीच बुधवार को केराकत कस्बे स्थित वंदना पॉलीक्लिनिक पर बड़ी कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश...
Homeअपना जौनपुरविधायक तूफानी सरोज ने दिखाकर किया एनएसएस शिविर का शुभारंभ

विधायक तूफानी सरोज ने दिखाकर किया एनएसएस शिविर का शुभारंभ

जौनपुर। जलालपुर स्थित जंगी महाविद्यालय असबरनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केराकत के विधायक तूफानी सरोज ने हरी झंडी दिखाकर किया। उद्घाटन के पश्चात स्वयंसेवकों की एक टोली को सुबह 10 बजे प्राथमिक विद्यालय असबरनपुर, त्रिलोचन महादेव के लिए रवाना किया गया, जहां वे विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे और जनजागरूकता अभियान चलाएंगे। मुख्य अतिथि विधायक तूफानी सरोज ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से मलिन बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाने, पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण जैसे कार्यों के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सूबेदार वर्मा ने स्वयंसेवकों को उनके सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि एनएसएस छात्रों को समाज से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मीताराम पाल ने की, जबकि संचालन दिनेश कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर छेदीलाल सरोज, प्रेम प्रकाश यादव, विनोद कुमार यादव, डॉ. धर्मेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, रविकेश कुमार मौर्य, वरिष्ठ महिला प्रवक्ता धनशीला यादव, अर्चना यादव, नीलम यादव, सविता यादव और आरती यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share Now...