Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

माधुरी दीक्षित से मिलीं उदीयमान गायिका विदुषी वर्मा

सुरों की प्रस्तुति से जीता दिलजौनपुर। काशी की सांस्कृतिक धरती पर शुक्रवार को कला और सिनेमा का सुंदर संगम देखने को मिला, जब उदीयमान...
Homeअपना जौनपुरविद्यार्थियों के विकास में संगोष्ठियों का अहम रोल : कुलपति

विद्यार्थियों के विकास में संगोष्ठियों का अहम रोल : कुलपति

  • फार्मेसी के विद्यार्थियों को कुलपति ने किया रवाना

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान के 126 छात्र-छात्राओं एवं 4 शिक्षकों का दल संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार के नेतृत्व में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान काशी हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति आधारित फार्मेसी शिक्षा विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रतिभाग करने के लिए विश्वविद्यालय से रवाना हुआ। टीम को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने झंडी दिखाकर रवाना किया। कुलपति प्रो. मौर्य ने कहाकि छात्र-छात्राओं को संगोष्ठी में प्रतिभाग करते रहना चाहिए जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। इससे उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम को जानने का अवसर प्राप्त होता है। उपरोक्त दल में भ्रमण प्रभारी डॉक्टर विनय वर्मा एवं कार्यक्रम मैनेजर विजय बहादुर मौर्य तथा डॉक्टर आलोक दास साथ रहे। भ्रमण के लिए विश्वविद्यालय द्वारा दो बसों की सुविधा प्रदान की गयी, जिससे छात्र-छात्राएं नि:शुल्क यात्रा कर सकें। टीम को रवाना करने में कुलपति के साथ में कुलसचिव महेंद्र कुमार, संजय कुमार राय, व्यास नारायण सिंह, प्रो. अजय दिवेदी, प्रो. बीडी शर्मा, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. विष्णु  यादव, प्रशांत यादव, सुशील यादव, सुशील प्रजापति उपस्थित रहे।

Share Now...