वाराणसी। मां कूष्मांडा श्रृंगार एवं संगीत समारोह के तीसरे दिन देश के जाने-माने ख्यातिलब्ध कलाकारों के साथ काशी की उदीयमान गायिका विदुषी वर्मा ने भी अपने सधी हुई सुरों से मां के दरबार में हाजिरी लगाई तो मंदिर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालु विदुषी के गायन के मुरीद हो गए। विदुषी ने अपने गायन का आरंभ राग अभोगी मे विलंबित एकताल में बंदिश तथा छोटा ख्याल तीन ताल में ‘जयति जय आदिशक्ति’ एवं द्रुत एकताल में ‘लाज राखो मोरी’ की प्रस्तुति दी, तत्पश्चात भजन जय दुर्गे दुर्गति परिहरिणी से समापन किया। तबले पर ओम प्रकाश पाण्डेय, हारमोनियम पर प्रवीण सिंह एवं बांसुरी पर ऋतिक शुक्ला ने सुमधुर संगति प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में मन्दिर व्यवस्थापक सोनू झा ने विदुषी को दुर्गाकुण्ड मंदिर की प्रतिकृति, अंगवस्त्रम एवं प्रसाद देकर सम्मानित किया।
― Advertisement ―
डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण
युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
विदुषी के गायन ने समां बांधा



