छात्रों ने प्रस्तुत किया सांकृतिक कार्यक्रम
जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र के मनेछा, खेतासराय स्थित सेन्ट डेविड स्कूल में छात्रों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी, कला, पोस्टर, रंगोली एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। समारोह के मुख्य अतिथि नगर पंचायत के चेयरमैन वसीम अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय लंबे समय से क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाए हुए है। संस्थापक रईस खान ने यहां काफी परिश्रम किया, आज उसी परिश्रम का परिणाम है जो किराए के भवन से अपनी आलीशान बिल्डिंग में शांतिपूर्ण वातारण के साथ बच्चों की शिक्षा और संस्कार देने में कदम बढ़ा चुका है। चेयरमैन वसीम ने कहा कि विद्यालय के ऊर्जावान संस्थापक की मेहनत एक दिन बड़े कालेज के रूप में दिखेगी। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, ज्वालामुखी फटने की रोकथाम, भूकंप की पूर्व सूचना, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, जेसीबी, सौर ऊर्जा, मैप आफ़ इण्डिया, ब्यूटीफुल हाऊस आदि के माडल बनाए। वहीं मेंहदी, रंगोली, पोस्टर कला से भी लोगों को खूब रिझाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संस्थापक डॉ.रईस खान द्वारा नगर पंचायत के सभासदों, आसपास गांव के प्रधानों, क्षेत्रीय पत्रकारों आदि को सम्मानित किया गया। अन्त में प्रधानाचार्य रजनीश राव ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य इरफान अहमद खान, प्रधान परमानंद यादव, मंगला प्रसाद, सलीम खान, हाजी नौशाद खान, सभासद विवेक यादव, खालिद, शैलेश यादव, अमित कुमार, मो.आसिम, फुरकान अहमद, समेत भारी संख्या छात्र, अभिभावक, अध्यापक मौजूद रहे।



