Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरविकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर जांच को पहुंचे डीडीओ

विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर जांच को पहुंचे डीडीओ

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर विकास खंड के रायपुर गांव में विकास कार्य में हुई वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर डीडीओ बीबी सिंह ने शुक्रवार को गांव में पहुंचकर गांव में हुए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से गांव में चल रहे विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी ली।

रायपुर गांव निवासी बीडीसी पवन यादव तथा ग्रामीण नीरज यादव ने 5 दिसंबर 2022 को जिलाधिकारी के यहां शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव में 150 मीटर खड़ंजे का निर्माण दिखाया गया है जबकि मौके पर खड़ंजा नहीं लगा है। उसी तरह से 50 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण भी दिखाया गया जिसका निर्माण नहीं हुआ है। तालाब का सुंदरीकरण कराए बगैर वहां पर सुंदरीकरण का बोर्ड लगा दिया गया है। पंचायत भवन पर सचिव कभी भी नहीं बैठते हैं। ब्लॉक पर जाने पर भी नहीं मिलते हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर डीडीओ बीबी सिंह ने शुक्रवार को रायपुर पहुंचकर मौके पर हकीकत जानने की कोशिश की। जहां उन्हें ग्रामीणों ने अपनी शिकायतों से अवगत कराया तथा सफाई कर्मी के भी गांव में न आने की शिकायत की। डीडीओ द्वारा अभिलेख एमबी मांगे जाने पर स्वतंत्र कुमार सेक्रेटरी अभिलेख नहीं दिखा पाए जिस पर डीडीओ ने उनको जमकर लताड़ लगाई। इस बारे पूछे जाने पर डीडीओ ने बताया कि अभी आगे भी जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी।

Share Now...