Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजन चौपाल में ग्रामीणों ने सुनाई अपनी समस्यायें

जन चौपाल में ग्रामीणों ने सुनाई अपनी समस्यायें

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिरकोनी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बहरीपुर तथा हीरापुर में शुक्रवार को  अधिकारियों ने शासन के निर्देश पर जन चौपाल लगाया। चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्यायों को बताया। बहरीपुर ग्राम सभा में ग्रामीणों की विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, आवास व शौचालय नाली, खड़ंजा, चकरोड आदि समस्याओं को बताया। एडीओ एजी सर्वेश कुमार पाल ने ग्रामीणों से कहा कि शौचालय आवास, पेंशन जिसके पास नहीं है वह ऑनलाइन दर्ज करा लें। जांच होने पर यदि पात्र पाया जाता है तो उसको यह सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। जन चौपाल में कुल शिकायत 160 शिकायतों में 29 का मौके पर निस्तारण हुआ। इसी क्रम में ग्राम पंचायत हीरापुर में एडीओ पंचायत हेमन्त श्रीवास्तव की निगरानी में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी गई तथा सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। इस मौके जंग बहादुर यादव, कलश यादव, ग्राम रोजगार सेवक दिनेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।