जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी बदलापुर तहसील अध्यक्ष लाल चन्द्र पाण्डेय एवं सहायक चुनाव अधिकारी जिला कोषाध्यक्ष धनश्याम पटेल के देखरेख में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर विकास सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमरजीत बिन्द, कनिष्ठ उपाध्याय पद पर सतेन्द्र यादव, मंत्री विवेक सिंह निर्वाचित हुये। वहीं उपमंत्री पद पर श्रृतुराज चौधरी, कोषाध्यक्ष ज्योति तिवारी एवं आडिटर पद पर रविकांत को चुना गया। निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने पर लेखपालों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद बधाई दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय कुमार, सनदंन भट्ट, पवन सिंह, राज केसरवानी सहित आदि लेखपाल मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
विकास अध्यक्ष, विवेक निर्विरोध मंत्री निर्वाचित



