जौनपुर धारा, सुइथाकला। शिक्षा क्षेत्र के प्राथिमक विद्यालय डेहरी में कार्यरत सहायक अध्यापक गिरीश यादव की एक वार्षिक वेतन वृद्धि शनिवार को स्थायी रूप से रोकने के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने अपनी संस्तुति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी।
अवगत कराया गया कि शनिवार सुबह 9.31 बजे खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान नियुक्त 9 अध्यापकों में से सात मौके पर पाए गए, जबकि सहायक रागिनी देवी प्रसूता अवकाश पर थी और एक अन्य सहायक अध्यापक गिरीश यादव बगैर किसी सूचना के अनुपस्थिति पाए गए। मामले में कुछ देर बाद आए उक्त अध्यापक ने अपने को अनुपस्थित देखकर प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद सिंह को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उलझ गया साथ ही दो कुर्सियों को तोड़ डाला जिसकी सूचना पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने उक्त अध्यापक के विरूद्ध कर्मचारी सेवा नियमावली के विपरीत आचरण करने का हवाला देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ सिंह पटेल से उसकी एक वार्षिक वेतन वृद्धि स्थायी रूप से रोकने की संस्तुति की। इस कार्रवाई से शिक्षा महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है।



