Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरवार्ड में हो रही सफाई व कूड़ा निस्तारण का चेयरमैन ने किया...

वार्ड में हो रही सफाई व कूड़ा निस्तारण का चेयरमैन ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत कचगांव के चेयरमैन फिरोज अहमद खान ने रविवार को नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 राम जानकी में हो रहे साफ- सफाई व कूड़ा निस्तारण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई सुपरवाइजर व उपस्थित सफाई मित्रों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बता दे कि इस समय नगर पंचायत कचगांव में ईओ आस्था पाठक के निर्देश पर दोनों पालियों में विशेष सफाई अभियान चल रहा है। इस सफाई का रविवार को प्रथम पाली में नगर पंचायत के चेयरमैन फिरोज अहमद खान निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने वार्ड के लोगों से सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। लोगो ने उन्हें अवगत कराया कि दोनो पालियों में नियमित रूप से सफाई होती है। चेयरमैन फिरोज अहमद खान ने उपस्थित सफाई मित्रों को वार्ड के सभी सामूहिक इलाकों में, विद्यालयों में, तथा धार्मिक मंदिरों में भी नियमित रूप से साफ-सफाई व कूड़ा निस्तारण करते रहने का निर्देश दिया। चेयरमैन ने कहा कि दोनों पालियों में बेहतर ढंग से साफ- सफाई होती रहनी चाहिए।

Share Now...