सिंगरामऊ। पुलिस ने वारंट के तहत वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी थाना प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में की गई। उपनिरीक्षक अब्दुल वहाब व पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम बदलपट्टी निवासी बीरेन्द्र पुत्र लौटन को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिंगरामऊ में दर्ज मारपीट के मुकदमा के तहत वारंट जारी था। पुलिस ने अभियुक्त को उसके घर के सामने से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
वारंट के आधार पर वांछित को किया गिरफ्तार

Previous article

