Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवन मैन आर्मी थे जय प्रकाश गुप्त : ललई

वन मैन आर्मी थे जय प्रकाश गुप्त : ललई

पूर्व पालिकाध्यक्ष के असामयिक निधन पर शोक सभा आयोजित

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर पालिका परिषद सभागार में पूर्व पालिकाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्त के असामयिक निधन पर शोक सभा आयोजित किया गया। श्रृद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने किया। तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रख श्रृद्धांजलि दी गई। इस दौरान शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा कि जय प्रकाश गुप्त सच्चे अर्थों में जननेता थे। विशेषकर समाज के सबसे कमजोर लोगों के लिए सदैव साथ रहें। उन पर अन्याय इन्हें बर्दाश्त नहीं था। अपूर्णीनिय हानि कों पूरा करना सम्भव नहीं है। राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अकेले ऐसे कमांडर थे। जिनके पीछे समर्थकों का अपार समूह सदैव मौजूद रहा। सैकड़ों समर्थक जीवन पर्यन्त बगैर किसी स्वार्थ के साथ बने रहे। इन्हें वन मैन आर्मी कहा जाता था। वहीं सभा को संबोधित करते हुए नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी ने पूर्व अध्यक्ष को याद करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद बचपन से मिलता रहा। चुनाव के बीच जब वह स्वयं मैदान में थे। मजबूती से चुनाव में लड़ने का गुर बताते रहे। वहीं एजाज अली ने कहा कि उनके रहते पुलिस अथवा प्रशासनिक अधिकारियों में एक खौफ होता था। किसी भी परेशान व्यक्ति के साथ दमखम से जुटना इनकी आदत में शुमार था। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष के पुत्र प्रत्युष गुप्त मंटू, पूर्व ब्रिगेडियर प्रेमजीत सिंह, मकसूद हसन, रमेश जायसवाल, अशोक सेठ, धर्मेंद्र अग्रहरि, विवेक अस्थाना, देवेन्द्र साहू शेखर, अरशद अंसारी, मनोज अग्रहरि, जसीम खान, अर्पित जायसवाल, अब्दुल्लाह राईन, कृष्ण कान्त सोनी, श्रेयांस मोदनवाल, सिकन्दर साहू, अमन सोनी आदि मौजूद रहे।

Share Now...