जौनपुर धारा, जौनपुर। लोक जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट ने राजेश स्नेह ट्रस्ट विद्यालय में दिव्यांग बच्चो के साथ होली के त्योहार मनाकर रंगो की उमंग खुशियों की बौछार बटोरी। दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर खुशियां लाने के लिये ट्रस्ट के संयोजक सुनील कुमार राय ने गुझिया, मिठाई, नमकीन, पिचकारी, टोपी सहित आदि सामग्री के साथ ही उनके पड़ने लिखने की सामग्री वितरित किया। इस फाउंडेशन के संस्थापक/अध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता ने कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष सतीश कुमार निषाद, महामंत्री राजा अग्रहरी, सचिव सत्यम प्रजापति, कोषाध्यक्ष हर्ष वर्मा, आय व्यय निरीक्षण शबाब हुसैन, संस्था संयोजक अभिषेक कुमार मौर्य, विधु प्रकाश शुक्ला पुजारी बीआरपी हनुमान मंदिर, राज दुबे, सुशीला यादव, रेखा यादव, पूनम यादव सहित आदि सदस्य उपस्थिति रहे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
लोक जनसेवा फाउंडेशन ने दिव्यांग बच्चो के साथ मनाई होला

Next article

