Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनलाल जोड़े में Urfi Javed का bridal look वायरल

लाल जोड़े में Urfi Javed का bridal look वायरल

उर्फी जावेद इन दिनों अपने फैशन नहीं बल्कि निजी जिंदगी की वजह से छाई हुई हैं। बीते दिनों ही उर्फी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। इस तस्वीर में उर्फी सीक्रेट मैन से सगाई करती दिखीं। एक्ट्रेस की इस फोटो को देखकर हर किसी के बीच सीक्रेट मैन की चर्चा होने लगी। उर्फी जावेद ने ब्राइडल लुक में फोटोशूट करवाया है, जिसमें वह रॉयल लुक में काफी सुंदर लग रही हैं। उर्फी का ब्राइडल लुक काफी वायरल हो रहा है। इस ब्राइडल लुक में उर्फी ने भारी भरकम लाल कलर का सुंदर लहंगा पहना है, जिसपर बारीक वर्क किया है और हैवी ज्वैलरी कैरी की है। उर्फी किसी रॉयल दुल्हन से कम नहीं लग रहीं। उर्फी ने ब्राइडल लुक में अलग-अलग अंदाज में पोज दिए हैं, पुराने समय की दुल्हन की तरह एक्ट्रेस ने घूंघट लेकर पोज दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स उर्फी का ये लुक देखकर हैरान रह गए हैं। हर कोई उर्फी की तारीफ कर रहा है। इस बार ट्रोलर्स ने भी उर्फी की जमकर तारीफ की है। इससे पहले भी उर्फी जावेद ने रॉयल लुक में ही एक फोटोशूट करवाया था, जिस पर फैंस फिदा हो गए थे। एक्ट्रेस के लहंगे के ब्लाउज को स्लीपलेस रखा गया और डीप नेक में उर्फी काफी सुंदर लगीं।