Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलाखों लोगों के घर पहुंचने वाली चिट्ठी पर लिखा होगा ‘अपना वोट...

लाखों लोगों के घर पहुंचने वाली चिट्ठी पर लिखा होगा ‘अपना वोट जरुर करें’

  • घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं को जागरूक करेगा डाक विभाग

जौनपुर धारा,जौनपुर। स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने का बीड़ा अब डाक विभाग ने भी उठाया है। घर-घर दस्तक देकर लोगों से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील करेंगे, लोकतंत्र के महापर्व में सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अब डाक विभाग ने भी उठाया है। इसके तहत आपके घर पहुंचने वाले हर पत्र पर विशेष मुहर लगाया जा रहा है। जिसपर लिखा है अपना वोट जरुर करें मतदान तिथि 25 मई। सोमवार को प्रधान डाक घर में मतदाता जागरूकता इस अभियान का शुभारंभ अधीक्षक डाकघर जौनपुर मण्डल श्री परमानन्द कुमार ने किया। इस अवसर पर डाक अधीक्षक परमानन्द कुमार ने लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि जनपद में बड़े 55 छोटे 368 कुल 423 डाकघर है, सभी को निर्देशित किया गया है कि मतदाता जागरूकता अभियान चलाये। उन्होंने मौजूद समस्त पोस्ट ऑफिस अधिकारी, कर्मचारियों व एजेंट्स को मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक नरेश बारा, पोस्टमास्टर प्रधान डाकघर जौनपुर विष्णु देव मिश्र, कार्यालय सहायक रवि रंजन, रंजीत कुमार, विक्रांत सिंह सहित बड़ी संख्या में डाक विभाग के कार्मिक आदि उपस्थित रहे।