Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जलजमाव से बचाने के लिए गांववासियों ने खुद करवाई नाली की खुदाई

जौनपुर। मछलीशहर विकास खण्ड के चितांव गांव के ग्रामीणों ने बिना किसी सरकारी सहायता के गांव के लोगों ने जलजमाव से निजात पाने के...
Homeमनोरंजनरोहित पुरोहित-शहजादा धामी के फैंस में हुई भयंकर लड़ाई

रोहित पुरोहित-शहजादा धामी के फैंस में हुई भयंकर लड़ाई

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों कास्टिंग को लेकर काफी ज्यादा ड्रामा चल रहा है। शो से शहजादा धामी को बाहर करके रोहित पुरोहित को अरमान पोद्दार का रोल दिया गया है, जिस वजह से शो को लेकर काफी विवाद चल रहा है। मेकर्स ने शहजादा धामी को रातों-रात बाहर का रास्ता दिखाया था और चंद दिनों के अंदर ही रोहित पुरोहित को लीड रोल दे दिया था। मेकर्स के इस फैसले से शहजादा धामी के फैंस काफी ज्यादा नाराज हो गए थे। इतना ही नहीं, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शहजादा की जगह रोहित को लेने पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया था। वहीं, अब सोशल मीडिया पर दोनों एक्टर्स की लड़ाई देखने के लिए मिली है। दरअसल, ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान का रोल निभा रहे रोहित पुरोहित एज शेमिंग का शिकार हो गए हैं। शहजादा धामी के फैंस रोहित पुरोहित को ट्रोल कर रहे हैं। रोहित पुरोहित 37 साल के हैं और समृद्धि शुक्ला महज 20 साल की है। वहीं दूसरी तरफ शहजादा धामी सिर्फ 27साल के हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स को शहजादा धामी और समृद्धि शुक्ला की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर रोहित पुरोहित की उम्र का मजाक उड़ा रहे हैं। लोगों का मानना है कि समृद्धि शुक्ला के साथ शहजादा धामी की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है।

Share Now...