― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल

रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित तालाब के समीप बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे जनरथ रोडवेज बस की चपेट में आने से सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के केवटली खुर्द गांव निवासी 20 वर्षीय बाइक सवार युवक किशन सरोज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद किशन सरोज की हालात नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक्सीडेंट कर भागने वाली जनरथ बस के नंबर के आधार पर मामले की अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share Now...