Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररोजगार मेले में 45छात्रों को मिली नौकरी

रोजगार मेले में 45छात्रों को मिली नौकरी

जौनपुर धारा,जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत पश्चिमी कौड़ियां स्थित बसंती देवी आईटीआई में औरंगाबाद महाराष्ट्र की धूत कम्पनी द्वारा रोजगार मेला लगाया गया। जिसमें साक्षात्कार द्वारा 45छात्रों को नौकरी मिली। इस मेला में विभिन्न जिलों से आए छात्रों ने प्रतिभाग किया। धूत कम्पनी के प्रतिनिधि अभिनव यादव ने कंपनी के बारे में एवं जॉब प्रोफाइल पर विस्तार से चर्चा की और नौकरी के सम्बंध में छात्रों की समस्त जिज्ञासाओं को दूर किया। स्कूल के प्रबंधक डॉ.राजकुमार मिश्र ने कंपनी के प्रतिनिधि अभिनव का स्वागत किय्ाा और इतनी दूर से आकर रोजगार मेला लगाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी स्कूल छात्रों को बेहतर से बेहतर रोजगार दिलाने के लिए प्रयास करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के रोजगार अधिकारी विकास जायसवाल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इश्नरायण मिश्र, सुनील तिवारी, राजेश यादव, सुरेंद्र तिवारी, अजीम खान, रतन भंडारी आदि का विशेष योगदान रहा।