― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररोजगार पाकर 549 अभ्यर्थियों के खिले चेहरे

रोजगार पाकर 549 अभ्यर्थियों के खिले चेहरे

जौनपुर धारा,जौनपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्धिकपुर परिसर में वृहद अप्रेंटिस तथा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र तथा मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या 1500रही, जिसमें रोजगार प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या 549 है। राज्यमंत्री आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों को टैबलेट वितरण कर अभ्यर्थियों के मनोबल को बढ़ाया गया। तत्पश्चात रोजगार पाने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। राजकीय आईटीआई के विद्युत कनेक्शन को शहरी अंचल से जोड़ने हेतु उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया तथा ऑडिटोरियम, महिला आईटीआई बिल्डिंग, केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ जल्द प्रारंभ किये जाने की बात कही गई। जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों के उत्साहवर्धन के लिए शॉल देकर सम्मानित किया गया, तथा अभ्यर्थियों को स्वस्थ रहने के मूल मंत्र दिए गए, वहीं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संचालित नवनिर्मित कौशलम केंद्र का गहन निरीक्षण कर मशीनों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा रोजगार प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के उत्साहवर्धन हेतु शुभकामनाएं दी गई। प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई शाहगंज बृजेश कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंहानिया, करंजाकला ब्लॉक के पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजकेशर पाल, आई.आई.ए.के अध्यक्ष बृजेश यादव, हॉकिंस कंपनी के प्रमुख अमित जिंदल, यूं.ए.एल.के मैनेजर ए.भी.सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी जयप्रकाश पासवान तथा उद्योग विभाग के अधिकारी जयप्रकाश सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ कार्यदेशक अखिलेश कुमार सिंह, हरेंद्र यादव अनुदेशक देवेश यादव, शशिकांत सिंहानी, आशीष सिंह, पवन प्रजापति, राकेश पाल, मनीष यादव, प्रधान सहायक मनोज सिंह तथा रोहित सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, मंच का सफल संचालन अनुदेशक अजय यादव ने किया।

Share Now...