Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुररैली निकालकर पौधरोपण के लिए किया प्रेरित

रैली निकालकर पौधरोपण के लिए किया प्रेरित

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र स्थित जेपी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र/छात्राओं द्वारा रैली निकालकर लोगों को पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। यह रैली स्कूल से निकलकर बालवरगंज चौराहे से बेलवार चौराहा, चैनपुर, नगौली होते हुए राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तक गई। इंटर कॉलेज के प्रांगण में करीब चार सौ फूल और फल के पौधे लगाए गए। रैली में सभी छात्र और छात्राएं हाथ में पर्यावरण संबंधी विभिन्न संदेशों को लिखी तख्ती लेकर चल रहे थे और नारे लगा रहे थे वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ, जल ही जीवन है, सभी लोगो का एक ही नारा, स्वच्छ हरा भरा हो धरा हमारा आदि का नारा लगा रहे थे। इस मौके पर प्रधानाचार्य  निशा किरण उपाध्याय, प्रीति सिंह, पीसी मिश्रा, दिनेश कुमार, नवीन कुमार, ओम प्रकाश, नसीम बानो आंचल समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Share Now...