जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेल फाटक जाम को नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा इटहरा से कोदहूं गांव तक बाईपास बनाकर उस पर रेल ओवरब्रिज निर्माण कराकर जाम समस्या को हल करवाने के लिए बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 8 बजे से 12 बजे तक समाजसेवी जज सिंह अन्ना के साथ क्षेत्रीय जनता ने आंदोलन एवं प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने कहाकि सतहरिया के इटहरा से प्रयागराज रोड के कोदहू गांव तक 4 किलोमीटर बाईपास और रेल ओवरब्रिज नहीं बनाया जाता है तो मार्च से हम बड़ा रेल रोको आंदोलन चक्का जाम आंदोलन करेंगे। । 2 फरवरी को जज सिंह अन्ना ने जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था। 10 वर्षों से लगातार जनता सरकार का ध्यान आकृष्ट करा रही है। 139 करोड़ की स्वीकृति भी हुई थी जिसमें 58 करोड़ विभाग के खाते में भी पहुंच गए थे लेकिन यह समस्या अधिकारियों को किसानों का उचित मुआवजा नहीं देने के कारण हल नहीं हुई।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
रेल फाटक पर जाम समस्या व बाईपास बनाने को लेकर किया धरना प्रदर्शन

Previous article


