Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुररेलवे बोर्ड के सदस्य बने अजय सोनकर शास्त्री व संजय सिंह

रेलवे बोर्ड के सदस्य बने अजय सोनकर शास्त्री व संजय सिंह

जौनपुर धारा, केराकत। आगामी चुनाव 2024 के लिए भाजपा की उपलब्धियों को जन-जन में जागरूक करने एवं पार्टी के पक्ष में जनाधार बढ़ाने की कुशलता और कर्मठता से प्रभावित होकर पार्टी के हाई कमान ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा मछलीशहर के जिला महामंत्री अजय सोनकर शास्त्री एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष केराकत संजय सिंह को रेलवे बोर्ड भारत सरकार का सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर केराकत के लोगों में खुशी की लहर देखने को मिली।

उपरोक्त विषय के संदर्भ में जारी विज्ञप्ति के अनुसार केराकत के सरायबीरू निवासी अजय सोनकर शास्त्री एवं केराकत तहसील के अमिहित ग्रामीण निवासी संजय सिंह को क्रमशः रेलवे स्टेशन जलालपुर एवं रेलवे स्टेशन डोभी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस मौके पर पार्टी के आला अधिकारियों एवं पदाधिकारीयों और उनके समर्थकों नें नव वर्ष के बधाई के साथ-साथ खुशी काभी इजहार किया है। पार्टी के आला कमान ने शुभकामना देते हुये अपेक्षा की है कि आनें वाले 2024 के चुनाव में बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा।