― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुररेलवे ने भूमि अधिग्रहण का शुरू किया काम

रेलवे ने भूमि अधिग्रहण का शुरू किया काम

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफरबाद क्षेत्र के वसीरपुर से नाथुपुर तक नई ट्रैक बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण शुरू हो गया है। किसानों की जमीन का मुआवजा भी देना शुरू हो गया है। कुछ समस्याएं हैं जिसके लिए रेलवे के अधिकारी तथा स्थानीय राजस्व अधिकारी से मुलाकात कर उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञात हो गाजीपुर सहित अन्य कई स्टेशन से आने वाली ट्रेनों को दिल्ली वाया सुल्तानपुर स्टेशन जाने के लिए जफरबाद स्टेशन पर इंजन को बोगी से खोलकर पुन: सुल्तानपुर की तरफ जोड़ा जाता था। तब कहीं जाकर ट्रेन उक्त लाइन पर जाती है। इस प्रक्रिया में आधे से पौन घण्टे लगते है। इसमें लोगों का काफी समय लगता था साथ ही कई बार उक्त लाइन पर आने वाली गाड़ियां भी प्रभावित होती हैं। इन्ही समस्याओं के कारण रेलवे ने जिले की यह अति आवश्यक जरूरत को वरीयता के आधार पर दूर करने का निर्णय लिया। वाराणसी लखनऊ रेल प्रखंड पर वसीरपुर रेलवे ब्रिज के पास से वाराणसी सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर नाथुपुर रेलवे के फाटक संख्या तीन तक लगभग डेढ़ किमी तक नई रेल लाइन बनाने के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने के लिए जमीन की पैमाइश कर पत्थर गाड़ दिया गया है। उसके मुआवजे के लिए धन भी आवंटित हो गया है। काफी किसान मुआवजा भी पा चुके हैं।

Share Now...