Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअपना जौनपुररेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली कार्य का डीएम ने किया अवलोकन

रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली कार्य का डीएम ने किया अवलोकन

जौनपुर धारा, जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनान्तर्गत संचााfलत रूफटाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना कार्य का जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा अवलोकन किया गया। जिसमें लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा तत्काल कार्य को पूर्ण कराने हेतु अधिशासी अभियन्ता लघु सिचाई को निर्देशित किया गया। अधिशासी अभियन्ता लघु सिचाई द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 25 भवनों पर इस प्रणाली की स्थापना की जा रही है। लगातार गिरते भू-जल स्तर में वृद्धि करने हेतु इस प्रणाली की स्थापना की जा रही है, जिससे वर्षा का जल भवनों के छत पर एकत्र होकर पाइपों के द्वारा सीधे अवसादन टंकी में गिरेगा। तदोपरान्त जल फिल्टर टंकी में प्रयुक्त विभिन्न फिल्टर की परतों से होते हुए बोरिंग पाइप के द्वारा भूमि के अन्दर प्रथम स्ट्रेटा पर जाकर मिल जायेगा। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव एवं सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई आदित्य नारायण पाण्डेय मौजूद रहे।

Share Now...