― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुररिश्तेदार बताकर जालसाजों ने खाते से उड़ाए 76999

रिश्तेदार बताकर जालसाजों ने खाते से उड़ाए 76999

जौनपुर धारा, पराऊगंज। रिश्तेदार बताकर जालसाजों ने खाते से 76999 रूपये उड़ा दिये। मामला खालिसपुर खुर्द कुटीर चक्के निवासी आशीष कुमार दुबे का है। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम एक व्यक्ति ने मेरे मोबाइल नंबर पर फोन कर रिश्तेदार बताया और उपरोक्त मोबाइल नंबर 8958556610 से फोन पर एक लिंक मेरे मोबाइल नम्बर पर भेजा। लिंक खोलते ही मेरे खाते से 4 बार में 76,999 रुपया कट गया जिसका अलग-अलग मैसेज मेरे फोन पर प्राप्त हुआ। उक्त घटना को देखते ही तुरंत स्थानीय चौकी पराऊगंज पर पहुंच कर प्रार्थना पत्र देकर चौकी प्रभारी जितेंद्र पटेल को सूचित किया। प्रभारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए खाते को अवरुद्ध करवाया और आश्वासन दिया कि पुलिस साइबर सेल की मदद से जालसाजी करने वाले व्यक्ति की पहचान कर एवं पैसे को जल्द से जल्द वापस खाते में लाने का प्रयास करेगी।

Share Now...