― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुररास्ते के विवाद को लेकर युवक को पीटकर किया घायल

रास्ते के विवाद को लेकर युवक को पीटकर किया घायल

जौनपुर धारा,जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र दुधौरा गांव में रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर उपजे पुराने विवाद के चलते दबगों ने एक युवक को पीट दिया तथा उसके घर पर पथराव भी किया। मामला संज्ञान में आने पर गौराबादशाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर आवाश्यक कार्यवाही में जुट गयी है। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दुधौरा गांव निवासी रामधनी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके गांव के रामू बिन्द, श्रीप्रकाश बिन्द, ओमप्रकाश बिन्द, सुनील बिन्द के द्वारा उनके घर के सामने के रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसका प्रार्थना पत्र पूर्व में राजस्व विभाग को दिये जाने पर उसका निस्तारण कर दिया गया था। उसी की खुन्नस खाये उक्त लोगों ने उनके लड़के रामानुज को बीते रविवार को दोपहर में 12 बजे गाली गलौज देते हुए झगड़ा शुरू किया और लाठी डंडे से मार पीट दिया। तथा मारने पीटने के बाद उन लोगों ने उनके घर पर पथराव भी किया। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर ओम प्रकाश बिन्द, श्रीप्रकाश, रामु बिन्द और सुनील बिंद के विरूद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो उप निरीक्षक की टीम द्वारा आरोपियों की धर पकड़ जारी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share Now...