Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम का आयोजन

  • 163 बच्चों की हुई हीमोग्लोबिन की जांच
  • पुरस्कृत किये गए प्रतिभाग करने वाले बच्चे

जौनपुर धारा, जौनपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम के तहत बयालसी इंटर कालेज परिसर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां भी दी गयी। बुधवार की सुबह क्षेत्र के बयालसी इंटर कालेज में आरबीएसके टीम द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कालेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह ने एनीमिया, स्वच्छता, पोषण मानसिक स्वास्थ्य, घरेलू हिंसा के विषय और अधीक्षक डॉ. आलोक सिंह ने कोविड, डेंगू के संक्रमण से सम्बंधित जानकारी बच्चों को दी जिसमें तीन टोली बनाकर स्वच्छ व आदर्श गांव के विषय पर चार्ट पेपर पर रेखांकित करने के लिए प्रतिभाग करवाया गया जिसमें प्रथम व द्वितीय व तृतीय टोली को कप देकर पुरस्कृत किया गया। एलटी श्रवण कुमार निर्मल ने 163 बच्चियों की हीमोग्लोबिन की जांच की। कार्यक्रम में आरबीएसके टीम के चिकित्सक डॉ. रंजना राय, डॉ. हेमंत यादव, डॉ. अजित यादव, डॉ. नंदिनी, दिनेश सिंह, रीमा देवी उपस्थित रहे।

Share Now...