Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान की शुरूआत की

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान की शुरूआत की

जौनपुर धारा, महराजगंज। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी का आगमन शुक्रवार को जिले में हुआ जहां पं. अमरनाथ पाण्डेय अधिवक्ता उच्च न्यायालय के निवास स्थान नाथ निकेतन पर पहुंचते ही भगवान परशुराम के जय घोष से तथा मंत्रोच्चार एवं स्वस्तिवाचन पाठ के बीच भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करते हुए शंखनाद हुआ तथा कार्यक्रम की शुरूआत हुई। वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित पाण्डेय द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण और अंग वस्त्र तथा दुर्गा सप्तशती पुस्तक देते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की गई। सदस्यता अभियान की शुरूआत हुई। इससे पहले सदस्यता अभियान की शुरूआत सुजियामऊ गांव में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीपति उपाध्याय पूर्व ब्लाक प्रमुख के यहां की गई तथा महराजगंज ब्लॉक अंतर्गत चारों और ठेंगहा गांव में भगवान परशुराम मंदिर निर्माण के लिए स्थान का निरीक्षण राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया। सभा को संबोधित करते हुए संगठित रहने की बात कही और वही प्रदेश की जो भी योजनाएं हैं वह जिले से शुरू करने की बात कही। भगवान परशुराम मंदिर निर्माण और धर्मशाला प्रदेश के हर जिले में बने जिसमें गरीब के बच्चे रह सके और उन्हें कंप्यूटर और कर्मकांड की शिक्षा दी जा सके। इस मौके पर पं. अवध नारायण तिवारी प्रदेश अध्यक्ष, अमित पाण्डेय प्रदेश मीडिया प्रभारी, डॉ. अतुल कुमार दुबे जिला अध्यक्ष, जगदीश उपाध्याय, श्याम मिश्रा, पंकज उपाध्याय, राकेश मिश्रा, अमितेंद्र तिवारी, राहुल मिश्र, रमेश मिश्र, ओम प्रकाश मिश्र, संतोष मिश्र, कृष्णकांत पांडे तथा सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।