Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में सुभासपा ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर में सुभासपा ने जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ितों को सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरराम जन्मोत्सव पर मंदिरों में गूंजा रामलला का जयकारा

राम जन्मोत्सव पर मंदिरों में गूंजा रामलला का जयकारा

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रविवार को बड़े ही धूमधाम व हर्षौल्लास पूर्वक मनाया गया। दोपहर 12बजते ही स्थानीय श्रीराम मंदिर में घंटे, घड़ियाल बजने लगे। चारों तरफ भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी…! अवध में आनंद भयो जय कन्हैया लाल की …! के संगीत गूंजने लगे। नगर के श्रीराम मंदिर के साथ-साथ अन्य सभी मंदिरों में भी भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। रामलला के सुमधुर गीतों व भजनों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लक्ष्मण बाग मंदिर, राम बाग मंदिर गुड़हाई, राम जानकी मंदिर नई बाजार, राधा कृष्ण मंदिर कटरा, कालीजी मंदिर, शिव मंदिर साहबगंज पुरानी सब्जी मंडी, दौलतिया हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह नौ बजे से ही स्नान कर नए वस्त्र धारण कर पहुंचने लगे थे। तीन घंटे में पूरा सभी मंदिर परिसर खचाखच भर गया। जो लोग मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाए वे बाहर से ही राम लला की आरती में झूमते नजर आए। वाद्य यंत्रों की आकर्षक धुन में लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ठीक 12 बजे मंदिर का पट खुला, सबसे पहले राम लला की आरती शुरू हो गई। काफी देर तक रामलला के गीतों से माहौल भक्ति पूर्ण हो गया था। लोगों ने रामलला की एक झलक पाने द्वार तक पहुंच गए। श्रीराम के जयकारे से पूरा परिसर गूंज उठा। तत्पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।