Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया विभिन्न विभागों का निरीक्षण

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया विभिन्न विभागों का निरीक्षण

जौनपुर धारा,जौनपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द ने महिला उत्पीड़न के रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक, आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से निरीक्षण/जनसुनवाई की गयी। जिसमें सर्वप्रथम सदस्य द्वारा सेंट पैट्रीक स्कूल सिद्दीकपुर में जाकर बालिकाओ की सुरक्षा विषय पर विद्यालय की बालिकाओं, अध्यापिकाओं एवं प्रधानाचार्य से वार्ता कर जानकारी ली गयी और जागरूक किया गया। सदस्य ने जनसुनवाई कक्ष में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के साथ महिला सम्बन्धित विषयों पर वार्ता भी की। उन्होने वन स्टाप सेंटर, करंजाकला ब्लाक परिषद का निरीक्षण किया और प्रभारी सेंटर मैनेजर को बेहतर साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया। इसी दौरान उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंजीकरण कक्ष में मरीजों से संवाद करते हुए मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

सदस्य ने ओपीडी कक्ष, पैथोलाजी, पंजीकरण कक्ष, दवाओं की उपलब्धता सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि मरीजों को बाहर की दवा न लिखी जाए,इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में मरीज के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए उनके बैठने, पेयजल आदि की व्यवस्था सुचारू रूप से प्रदान की जाए। इसके उपरांत उन्होने जिला कारागार में निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों से संवाद स्थापित करते हुए उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महिला बंदियों से पूछा कि उन्हें किसी भी प्रकार की गंभीर बीमारी की समस्या तो नहीं है। इसके साथ ही कारागार में उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, नाश्ता आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विकास खण्ड सोधी के सभागार में महिला जनसुनवाई एवं स्वमं सहायता समूह की महिलाओं एवं महिला ग्राम प्रधानो के साथ संवाद किया। जिसमें कुल 04 शिकायते प्राप्त हुई। इस दौरान अतिरिक्त उपजिलाधिकारी अर्चना ओझा, सीएमएस मेडिकल कॉलेज डॉ.जाफरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडेय, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज रुचिरा सेठी, महिला थानाध्यक्ष श्यामा तिवारी, महिला एंव बाल सम्मान प्रकोष्ठ की प्रभारी इस्पेक्टर अनीता सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share Now...