Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराज्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दी पाँच लाख की आर्थिक मदद

राज्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दी पाँच लाख की आर्थिक मदद

जौनपुर धारा, जौनपुर। आज खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गए परिवारों के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया, और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के पांच लाख रूपये की सहायता राशि का स्वीकृत प्रमाण पत्र प्रदान किया। खेल मंत्री ने ग्राम पोरईकला के निवासी रोहित पुत्र स्व.सियाराम का विगत दिनों सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनायें प्रकट किया एवं उनकी माताजी मीना देवी को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत रु.5 लाख की सहायता का स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया। इशी क्रम मे विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत खेतासराय के वार्ड संख्या 03 के निवासी दिलीप कुमार पुत्र स्व.गोरखनाथ का विगत दिनों सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनायें प्रकट किया एवं उनकी धर्मपत्नी संगीता देवी को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत पाँच लाख की सहायता का स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया। ईशी क्रम में विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत खेतासराय के वार्ड संख्या 03 के निवासी सनोज कुमार पुत्र लालचंद्र का विगत दिनों सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनायें प्रकट किया एवं उनकी धर्मपत्नी कुसुम देवी को पाँच लाख रूपये की सहायता का स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया।