जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/महामंत्री/प्रतिनिधिगण की उपस्थिति में मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया।
जिलाधिकारी के द्वारा आलेख्य प्रकाशन से पूर्व मतदाताओं की संख्या और आलेख्य प्रकाशन 2026 में मतदाताओं की संख्या के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में आज मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र बदलापुर में 300877, शाहगंज में 351222, जौनपुर में 345753, मल्हनी में 325038, मुंगरा बादशाहपुर में 330055, मछलीशहर में 343812, मडियाहूं में 294584, जाफराबाद में 329641, केराकत में 360326, इस प्रकार आलेख्य प्रकाशन 2026 में कुल मतदाताओं की संख्या 2981308 है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य संपादित किया जा रहा है। इस क्रम में निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन आज 06 जनवरी को किया जा रहा है। आयोग द्वारा 04अर्हक तिथियां निर्धारित की गयी है अत: दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि के दौरान यदि कोई पात्र नागरिक, जिनकी आयु 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई अथवा 01 अक्टूबर को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। ऐसे युवा मतदाता जिनकी आयु 01जनवरी को 18वर्ष पूर्ण हो रही है तथा जिनका नाम पूर्व में मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा यह अपेक्षा की गई है कि अधिक से अधिक पात्र युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाए। ऐसे मतदाता जिनका नाम पूर्व में मतदाता सूची में दर्ज है, वे स्थान परिवर्तन त्रुटि आदि के संदर्भ में फॉर्म 8 भर सकते है। मतदाता अपना आवेदन श्वष्टढ्ढहृश्वञ्ज द्वशड्ढद्बद्यद्ग ड्डश्चश्च,द्धह्लह्लश्च://1शह्लद्गह्म्ह्य.द्गष्द्ब.द्दश1.द्बठ्ठ पोर्टल अथवा संबंधित बीएलओ के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं। उन्होने बताया कि इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि मतदाताओं की सुविधा हेतु जनपद स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल सेंटर संचालित है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 06 जनवरी से 06 फरवरी तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। जनपद में कुल 641 मतदेय स्थलों पर नामांकन, संशोधन, विलोपन एवं स्थानांतरण से संबंधित कार्य किए जाएंगे, जिसमें बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर पात्र नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सभी मतदेय स्थलों पर प्रारूप मतदाता सूची की एक प्रति पदनामित अधिकारियों के माध्यम से जनसामान्य के अवलोकन हेतु उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही फॉर्म-6, 6ए, 7 और 8 की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। बीएलओ के द्वारा 11जनवरी को अपने-अपने बूथ पर उपस्थित होकर आलेख्य निर्वाचन नामावली को पढकर सुनाया जाएगा तथा बैठक की कार्यवृत्ति भी बनायी जाएगी एवं ग्राम सभा तथा वार्ड कमेटी की बैठकों में निर्वाचक नामावली की आख्या निवार्चक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के द्वारा 13 जनवरी तक जिला निर्वाचना कार्यालय को भी उपलब्ध करा दी जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा सभी पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे समयसीमा के भीतर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय सहभागिता करें। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति, डॉ.अजय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष सपा राकेश मौर्या, कांग्रेस से अली अंसारी शाहनवाज, बीजेपी से स्कंद कुमार पटेल, सुदर्शन सिंह, विजय कुमार पटेल, सपा से हीरालाल विश्वकर्मा, बीएसपी से चंद्रेज भारती, अपना दल एस से लाल बहादुर पटेल, डॉ.मनीष कुमार, सीपीआईएम से के.एस.रघुवंशी, सहित अन्य सम्मानित प्रतिनिधिगण, उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा सहित अन्य उपस्थित रहे।



