Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरराजकीय पशुचिकित्सालय शीतलगंज मड़ियांहू का डीएम ने किया निरीक्षण

राजकीय पशुचिकित्सालय शीतलगंज मड़ियांहू का डीएम ने किया निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के द्वारा राजकीय पशुचिकित्सालय शीतलगंज मड़ियाहूं के निरीक्षण के दौरान खुरपका-मुंहपका सहित अन्य टीकाकरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी/पशुधन प्रसार अधिकारी धर्मेन्द्र पटेल ने अवगत कराया कि शत-प्रतिशत टीकाकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने दवाओं एवं सीमन की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की, जिस पर अवगत कराया गया कि दोनों पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं तथा पशुपालकों को समय से उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यालय में सभी अभिलेखों का उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, साथ ही यह भी कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पशुपालकों तक पहुँचाया जाए, जिससे वे उन्नत नस्ल के पशु प्राप्त कर अपनी आय को दोगुनी कर सकें।