Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरराकेश पुन: बने कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव

राकेश पुन: बने कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव

  • कायस्थ समाज में खुशी की लहर

जौनपुर धारा, जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष उमेश चन्द श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त आईपीएस) ने मंगलवार को अपने प्रदेश की टीम की घोषणा की जिसमें जौनपुर निवासी व कायस्थ समाज को एकजुट रखने में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले भाजपा नेता, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। राकेश के प्रदेश महासचिव मनोनीत होने पर उनके मियांपुर स्थित आवास पर विभिन्न कायस्थ संगठन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, संगत पंगत, चित्रगुप्त सभा, राष्ट्रीय एकता कायस्थ मंच, कायस्थ ग्लोबल कॉन्प्रâेंस के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पहुँचकर जोरदार अभिनंदन स्वागत किया व शुभकामनाएं दी। संरक्षक आनन्द मोहन श्रीवास्तव व एससी लाल ने कहाकि श्री राकेश जनपद के एक सशक्त हस्ताक्षर हैं उनके प्रदेश महासचिव बनने से उत्तर प्रदेश में संगठन और मजबूत होगा। श्याम रतन ने कहा कि राकेश के प्रदेश महासचिव बनने से जनपद का सम्मान बढ़ा है। राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने कहा कि राकेश के नेतृत्व में जौनपुर कायस्थ समाज एक था और एक रहेगा। समाज को एकजुट रखने में उनकी अहम भूमिका है। उपाध्यक्ष शशि श्रीवास्तव ने कहा कि जल्दी ही एक बड़ा स्वागत समारोह किया जायेगा। संगत पंगत के जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि अब जौनपुर में तथा सम्पूर्ण प्रदेश में कायस्थ समाज और मजबूत होगा। उपाध्यक्ष दयाशंकर निगम ने कहा कि राकेश हमेशा समाज के प्रति समर्पित रहते हैं। उनका मनोनयन हम सभी चित्रांशो के लिए गर्व की बात है। संचालन करते हुए संजय ने कहा कि जल्दी ही जिले में एक विशाल कायस्थ सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। अपने स्वागत अभिनंदन से अभिभूत प्रदेश महासचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहाकि राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे निष्ठापूर्वक पूरा करूँगा व उत्तर प्रदेश में संगठन को और मजबूत करूँगा। इस अवसर पर चंद्रमोहन श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, अजय वर्मा, अमर श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, अनीश श्रीवास्तव, आरपी श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव आदि चित्रांश बंधु उपस्थित रहे।

Share Now...