Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

होली और रमजान को लेकर सौहार्द बैठक, डीजे व सोशल मीडिया पर सख्त निर्देश

जौनपुर। आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को गौराबादशाहपुर थाना परिसर में महत्वपूर्ण...
Homeअपना जौनपुररंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। थाना बदलापुर पुलिस ने रंगदारी मांगने और फायरिंग कर दहशत फैलाने की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पवन यादव और रोहित सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 27 जनवरी और 14 फरवरी 2026 को सेंट जेवियर विद्यालय में फायरिंग की घटनाएं हुई थीं। आरोप है कि आरोपियों ने रंगदारी के उद्देश्य से स्कूल परिसर में गोलीबारी कर दहशत फैलाने की कोशिश की। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 मार्च को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में घटना में अन्य साथियों की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

Share Now...