Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरयूपी अंडर-19 क्रिकेट टीम में सौम्य सिंह का चयन

यूपी अंडर-19 क्रिकेट टीम में सौम्य सिंह का चयन

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिले में मड़ियाहू तहसील क्षेत्र के उमरम (धर्मदासपुर) गांव निवासी सौम्य प्रताप सिंह का स्कूल नेशनल क्रिकेट अंडर-19 टीम में सेलेक्शन होने की सूचना पर परिवार व क्षेत्रवाशियों में खुशी का माहौल है। सौम्य प्रताप सिंह के पिता जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सौम्य को अगले महीने 26 अप्रैल से 30अप्रैल तक होने वाले महबूब नगर तेलंगाना के लिये यूपी की टीम के साथ जाना है। सौम्य प्रताप सिंह जोखन सिंह इण्टर कॉलेज बेलवा मड़ियाहू का छात्र है। सौम्य प्रताप सिंह आशुतोष अकादमी फ्यूचर स्टार में प्रैक्टिस करता है सौम्य का ट्रायल मथुरा में हुआ था सौम्य प्रताप वाराणसी मण्डल की तरफ से जनपद स्तर पर शिया कॉलेज जौनपुर में हुआ था। प्रवक्ता शिया कॉलेज और कोच अशगर मेहदी की देखरेख में सौम्य प्रताप का चयन हुआ है। सौम्य प्रताप सिंह आल राउंडर की भूमिका में दाहिने हाथ से बल्लेबाजी व गेंदबाजी के दम पर चयनित हुआ है, जिसको लेकर क्षेत्रवाशियों में खुशी का माहौल है।