Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeमनोरंजनयूट्यूब पर नंबर 1 बना बैडऐस रविकुमार, स्काई फोर्स पिछड़ा

यूट्यूब पर नंबर 1 बना बैडऐस रविकुमार, स्काई फोर्स पिछड़ा

जनवरी के आखिर में बॉक्स ऑफिस पर तूफान आने वाला है। एक तरफ जहां अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की मूवी ‘स्काई फोर्स’ गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में उतरेगी तो वहीं दूसरी ओर हिमेश रेशमिया की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बैडऐस रविकुमार’ का सीक्वल रिलीज होने वाला है। बता दें कि ‘स्काईफोर्स’ जहां 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है तो वहीं 7 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। हाल ही में इन दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हिमेश रेशमिया की ‘बैडऐस रविकुमार’ के ट्रेलर ने अक्षय की ‘स्काईफोर्स’ को व्यूज के मामले में पछाड़ दिया है और यह ट्रेलर रिलीज के दो दिन बाद भी यूट्यूब पर नंबर वन बना हुआ है।