जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों से युवती व दो किशोरियों को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने के मामले में चार के खिलाफ मिली नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी धर पकड़ को प्रयास तेज कर दिया है। युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी १8वर्षीय पुत्री को 19मार्च को आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाने के रानू यादव व संतोष वर्मा भगा ले गए। इसी तरह एक गांव निवासी अल्पसंख्यक किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि गांव के संदीप गौतम उनकी नाबालिग पुत्री को गत 19 मार्च को बहला कर भगा ले गया। तीसरी घटना सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मौसा के घर आयी थी। किशोरी के पिता का आरोप है कि गांव का ही विवेक बिंद उसे बहला कर अपने साथ भगा ले गया। सभी आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दिया है।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com


