जौनपुर धारा, जफराबाद। क्षेत्र के समोपुर कला गांव में रविवार को मामूली जमीनी विवाद में दो युवतियो ने अपने पड़ोसी एक वृद्ध दम्पती को मार पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज दिया। उक्त गांव निवासी फूलचंद का अपने पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह फूलचंद के मड़हे में पड़ोसी के द्वारा पानी गिराया जाने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो सोनम तथा प्रियंका पुत्रीगण लालचंद ने लाठी से मारकर फूलचंद ६५ वर्ष तथा उनकी पत्नी लालमनी ६२ वर्ष को घायल कर दिया। दोनों के हाथ में चोट आई तथा सिर भी फट गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
― Advertisement ―
विषैले जंतु के काटने से युवती की मौत
खुटहन। बीरी समसुद्दीनपुर गांव में शनिवार की रात छत से उतरते समय सीढ़ी पर बैठा बिषधर युवती के पैर में काट लिया। उपचार के...
युवतियों ने वृद्ध दम्पती को लाठियों से पीटा
Previous article
Next article