जौनपुर धारा,सरपतहां। सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव से चार दिनों पूर्व पड़ोसी युवक के साथ फरार महिला पुलिस के दबाव के चलते घर तो वापस लौट आई किंतु अब पति ने उसे साथ रखने से इनकार करते हुए उसे उसके मायके भेज दिया। कथित तौर पर आरोपित महिला ने इसके पूर्व भी अपने वर्तमान पति के साथ भागकर प्रेम विवाह ही किया था। जिसके बाद वह पति के साथ मुंबई गई और उसके दो बच्चे भी हुए। इधर वह अपने पति के साथ वापस गांव में आकर रह रही थी। जहां उसकी पड़ोस के ही एक 25 वर्षीय युवक से दोबारा आंखे चार हो गईं। जिसके बाद वह चार दिनों पूर्व उसके साथ दिल्ली फरार हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने युवक के स्वजनों पर दबाव बनाया तो रविवार को दोनों वापस लौटे। चौकी पर काफी देर तक पंचायत चलने के बाद मान-मनौव्वल चला पर संभवतः बात नहीं बनी। इसके बाद पति उसे बाइक से खुटहन थाना क्षेत्र में उसके मायके पहुंचाने जाने लगा तो वह सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार में बाइक से कूद गई। इसके बाद तीन-चार लोगों ने मिलकर उसे ऑटो रिक्शा से उसके मायके पहुंचाया। घटना की चारों तरफ चर्चा हो रही है।
― Advertisement ―
युवक के साथ फरार महिला वापस लौटी घर, पति ने साथ रखने से किया इनकार

Previous article
Next article

