जौनपुर धारा, जफराबाद। क्षेत्र के अहमदपुर रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार को बाइक सवार युवकों ने ट्रक चालक को मार पीटकर घायल कर दिया। कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद चालक की जान बची। जौनपुर की तरफ से ट्रक वाराणसी जा रहा था उस पर सामान लदा था। ट्रक चालक सुरेंद्र यादव निवासी चंदौली ने ट्रक को उक्त क्रासिंग के बन्द होने के कारण खड़ा किया था। उसी समय एक बाइक पर दो युवक पहुंच गए। युवकों ने चालक को गाली देते हुए कहा कि तुम लोग टोलप्लाजा का टैक्स चोरी करने के चक्कर में सड़क को बर्बाद कर दे रहे हो। वहाँ मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि ट्रक चालक ने भी काफी बदतमीजी किया। इस पर उक्त युवकों ने चालक को नीचे उतार कर पीट दिया। कुछ लोगों ने चालक को छुड़ाया। युवक मौके से खिसक गए। हालांकि ट्रक चालकों के टोलप्लाजा के टैक्स चोरी करने के कारण ग्रामीण अंचल की सड़कें खराब हो रही हैं। ट्रक चालक बिना पुलिस को सूचना दिए वहां से चला गया।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
युवकों ने ट्रक चालक को पीटा


