Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आवेदन को स्वीकृत एवं वितरित करने का डीएम ने दिया निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र द्वारा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जौनपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम...
Homeअपना जौनपुरयादव महासभा ने की फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी’ पर रोक...

यादव महासभा ने की फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर रोक की मांग

जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को करीब 11बजे अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा ने ‘यादव जी की लव स्टोरी’ नामक फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक ज्ञापन सौंपा है। महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों का कहना है कि फिल्म का नाम और उसकी कथावस्तु यादव समाज की सामाजिक प्रतिष्ठा, सम्मान और भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। इस विषय को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में गहरा रोष व्याप्त है। जिलाध्यक्ष उमा राज यादव ने बताया कि यादव समाज का देश के सामाजिक, राजनीतिक और सैन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे में किसी भी फिल्म या अन्य माध्यम से समाज की छवि को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत करना अस्वीकार्य है।हम लोगो को आशंका है कि यदि फिल्म में आपत्तिजनक, भ्रामक या अपमानजनक सामग्री पाई जाती है, तो इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना है। हम लोग चाहते है इसको गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित किया जाए कि  फिल्म की सामग्री की जांच कर उचित कार्यवाही की जाए और जब तक जांच पूरी न हो, फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए।

Share Now...