- पुलिस के साथ स्कूली बच्चों ने नगर में लोगों को किया जागरूक
जौनपुर। शनिवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर-2025 जागरुकता अभियान संम्बन्धि रैली का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर अपर पुलिस अधीक्षण नगर ने किया, रैली में क्षेत्राधिकारी यातायात सुनील चन्द्र तिवारी, प्रभारी यातायात सुशील कुमार मिश्र, समस्त उप निरीक्षक यातायात, कर्मचारीगण के साथ-साथ गुलाबी देवी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य व 100छात्र-छात्रायें, जनक कुमारी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य व 100छात्र-छात्रायें, एनसीसी 98बटालियन के 100कैडेट, व पुलिस के जवानों द्वारा जागरुकता रैली निकाली गयी। जागरूकता रैली पुलिस लाईन मुख्य द्वार से डाकबंगला चौराहा, कचगाँव तिराहा, लाइनबाजार थाना, गाँधी तिराहा होते हुए अम्बेडकर तिराहा से सिविल लाइन से कलेक्ट्रेट होते हुवे वापस पुलिस लाईन पहुँची। रैली के दौरान आम जनता में यातायात नियमों से सम्बन्धित पम्पलेट व हैण्डबिल वितरित किये गये। सार्वजनिक स्थानों पर बैनर पोस्टर लगवाते हुये वाहनों पर स्टिकर चिपकाये गये तथा पम्पलेट व हैण्डबिल वितरित किये गये, मुख्य मार्गों तथा सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को उनके मालिकों को आगे ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी तथा लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया। बाद रैली उच्चाधिकारीगण द्वारा स्कूल के बच्चों को सोशल डिस्टेशिंग से बैठाकर यातायात नियमों के विषय में सम्बोधित करते हुए हेलमेट सिटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने व मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना व हाई स्पीड वाहन न चलाना तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें की शपथ दिलाते हुये अपने परिवार व समाज से कम से कम 10लोगो को जागरुक करने को कहा गया।



