Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयातायात पुलिस से हटवाया अतिक्रमण, चला अभियान

यातायात पुलिस से हटवाया अतिक्रमण, चला अभियान

जौनपुर। नगर में यातायात पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश सोमवार को अतिक्रमण व अवैध पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी ने किया। इस के दौरान चौरा माता मंदिर, ओलंदगंज, शाही पुल, कोतवाली चौराहा तथा भंडारी स्टेशन मार्ग तक सड़क के किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण हटवाया गया। पुलिस की कार्रवाई से लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे इलाकों में आवागमन सुचारु हुआ। यातायात पुलिस ने हाईवे एवं शहरी क्षेत्र में चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर आगे व पीछे रेट्रो-रिफ्लेक्टर टेप भी लगवाया गया। साथ ही वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।