Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरमोबाईल वितरण में आशाओं ने लगाया नोडल पर अवैध वसूली का आरोप

मोबाईल वितरण में आशाओं ने लगाया नोडल पर अवैध वसूली का आरोप

जौनपुर धारा, सुइथाकला। स्थानीय सीएचसी पर कार्यरत आशा कार्यकात्रियों ने मोबाईल वितरण में नोडल बीसीपीएम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। मामले में अधीक्षक ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। बताया जाता है कि डाटा फीडिंग हेतु आई लगभग169 पीस मोबाईल आशाओं में बंटना था। सोमवार को बीसीपीएम सुरेश कुमार द्वारा वितरण कार्य शुरू हुआ जिसमें आशाओं ने उक्त बीसीपीएम पर 300 रूपए नाजायज ढंग से अवैध वसूली का आरोप लगाया। मामले मे जब सीएचसी अधीक्षक डाक्टर एसपी यादव से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि बगैर मेरे आदेश के उक्त कार्य को अन्जाम दिया गया है मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...