सिकरारा। बक्सा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर मंगलवार को दोपहर में एक जबरदस्त सड़क हादसा हो गया, प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार एक मोटर साइकिल सवार विपरीत दिशा से तीव्र गति से आ रहा था। सामने से एक ऑटो रिक्शा सवारी लादकर जौनपुर जा रहा था, कि विपरीत दिशा से मोटर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में वह पलट गया। जिसमें बैठे एक महिला सहित दो पुरुष घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचवाया। इस घटना में ऑटो रिक्शा चालक सुरक्षित बच गया और मोटर साइकिल सवार मौके से फरार हो गया। घटना के विषय में बताते चले कि ऑटो रिक्शा चालक सिकरारा से सवारियों को लादकर जौनपुर की तरफ जा रहा था कि पकड़ी चौराहे के समीप पहुंचते ही विपरीत दिशा से मोटर साइकिल आ रही थी। जिसे बचाने के चक्कर में ऑटो रिक्शा पलट गया जिसमें हाजीपुर फरीदा बाद निवासी पूनम गौतम (38) फतेहगंज निवासी पंचम (52) रविशंकर गौतम किसी आवश्यक कार्य के लिए जौनपुर जा रहे थे।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
मोटर साइकिल सवार को बचाने में ऑटो रिक्शा पलटा महिला सहित तीन सवारियां घायल



